Petrol Pump Strike in Rajasthan: 7 हजार पंप शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे, 12 घंटे की हड़ताल पर गए पंप संचालक

barmerpress.com
barmerpress.com
Petrol Pump Strike in Rajasthan: 7 हजार पंप शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे, 12 घंटे की हड़ताल पर गए पंप संचालक

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन जयपुर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आज शाम 6 बजे तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं तो सभी पेट्रोल-पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

Petrol Pump Strike in Rajasthan

जयपुर समेत पूरे राजस्थान में आज पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर हैं। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर 1 अक्टूबर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक पंप बंद रहेंगे। इससे पहले शनिवार को भी पंप संचालकों ने रात 8 से 10 बजे दो घंटे तक पंप की लाइट्स को बंद रखकर बिक्री नहीं की।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर बढ़ते हुए वैट पर सरकार ने 10 दिन में समाधान करने के लिए कहा था। 13 दिन बाद भी समाधान नहीं निकला है। इससे परेशान होकर 1 अक्टूबर को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
इस दौरान कोई भी पंप संचालक न तो पेट्रोल-डीजल खरीदेगा, और न ही उसे आगे किसी को बेचेगा.

सरकार ने मांगा ने 10 दिन का समय

राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया- हमारे साथ 15 सितंबर को सचिवालय में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें हमारी पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वैट समेत कई मांगों पर 10 दिनों में समाधान की बात कही गई थी। बातचीत के 13 दिन बाद भी किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकाला गया। सरकार के रवैये से परेशान होकर एसोसिएशन एक बार फिर से हड़ताल पर जाने को मजबूर है।

Petrol Pump Strike in Rajasthan: 7 हजार पंप शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे, 12 घंटे की हड़ताल पर गए पंप संचालक
Petrol Pump Strike in Rajasthan: 7 हजार पंप शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे, 12 घंटे की हड़ताल पर गए पंप संचालक

राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल

भारत में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 109.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.66 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपए प्रति लीटर है।

15 सितंबर को इन मांगों को लेकर बनी थी सहमति

  • वैट के लिए एक एम्पावर्ड कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें तीन सदस्य राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के और तीनों तेल कंपनियों की ओर से अपने प्रतिनिधियों सहित सारे फैक्ट और डिटेल्स उपलब्ध करवाएंगे। किसी भी रूप में 10 दिन से अधिक का समय नहीं लगेगा।

पंप संचालकों की मांगे क्या हैं?

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट पड़ोसी राज्यों के मुकाबले काफी अधिक है. इस कारण पूरे देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में मिलता है. पंजाब के मुकाबले श्रीगंगानगर में पेट्रोल करीब 14 रुपये प्रति लीटर महंगा है. जबकि डीजल के दामों में भी पंजाब के मुकाबले 10 रुपये प्रति लीटर का अंतर है. ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ पंप संचालकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है. मंत्री खाचरियावास ने बातचीत में पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल करना, पेट्रोल पंप संचालकों का कमीशन बढ़ाया जाना, हनुमानगढ़ और गंगानगर में पेपर डिपो खोला जाना, इन तीन मांगों पर सहमति बनी थी. लेकिन सरकार ने समय पूरा होने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया. ऐसे में राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालकों ने आज सांकेतिक हड़ताल की है. उनका कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी.

जयपुर में ये पंप खुले रहेंगे

Petrol Pump Strike in Rajasthan
Petrol Pump Strike in Rajasthan
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम, विद्याधर नगर
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम, दौलतपुरा चंदवाजी रोड
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अजमेर पुलिया के पास जैकब रोड के कोने पर
  • इंडियन ऑयल, मानसरोवर तिब्बती मार्केट के पास
  • इंडियन ऑयल – सेंट्रल जेल के सामने
  • भारत पेट्रोलियम- सहकार मार्ग 22 गोदाम सर्किल
  • भारत पेट्रोलियम, जगतपुरा और सीतापुरा

पेट्रोल और डीजल के हाई वैट रेट के कारण बंद हो चुके हैं 270 पंप

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया- जब सरकार 500 रुपए में गैस सिलेंडर के लिए केन्द्र सरकार पर निर्भर नहीं है। फिर पेट्रोल और डीजल के लिए केन्द्र सरकार पर निर्भर क्यों हो रही है। क्या पेट्रोल- डीजल आम आदमी की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की वैट की दर के कारण 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। 50 किलोलीटर से 100 किलोलीटर के बीच रोज बिक्री करने वाले 2000 पंप बंद होने के कगार पर हैं।

 

 

 

ये भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 01/10/2023 | आज का राशिफल 01/10/2023, रविवार | Today's horoscope | Latest rashifal 2023
Aaj Ka Rashifal 01/10/2023 | आज का राशिफल 01/10/2023, रविवार | Today’s horoscope | Latest rashifal 2023
Leave a comment