राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं में अब से 5 विकल्प दिए जाएंगे। Latest update

barmerpress.com
barmerpress.com

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं में अब से 5 विकल्प दिए जाएंगे। बड़ी अपडेट, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 05/10/2023 को प्रेस नोट जारी किया है जिसमे निकट भविष्य में होने वाली वस्तुनिष्ठ परिक्षाओं के प्रश्न में 4 की जगह अब 5 विकल्प/गोले दिए जाएंगे।

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं में अब से 5 विकल्प दिए जाएंगे। Latest update

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा भविष्य में होने वाली परिक्षाओं में प्रश्न पत्र में उत्तर भरने के लिए 5 विकल्प दिए जाएंगे, जिसमे से पहले चार विकल्प (A,B,C,D) प्रश्न के सही उत्तर के लिए भरना है। यदि अभियर्थी ने उत्तर के 4 विकल्प/गोले में से एक भी विकल्प/गोला नहीं भरा हो तब अभियर्थी को 5 वे विकल्प का चयन करना है|
अभियर्थी प्रश्न का उत्तर नही देना चाहते हैं तब अभियर्थी 5 वा विकल्प( अनुतरित प्रश्न/Question Not Attempted) भर सकते है।

 

कितने गोले भरने है?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के मुताबिक आपको 5 विकल्प/गोले में से एक विकल्प भरना अनिवार्य है, जिसमे सही उत्तर के विकल्प को A,B,C,D में से भरना है।
अगर आपको प्रश्न नही आता है तो आपको A,B,C,D का विकल्प नही भरना है, 5 वा विकल्प भरना होगा।
आप उस प्रश्न को नही करना चाहते हैं तो भी आपको 5 वा विकल्प भरना अनिवार्य है।

 

माइनस मार्किंग कितनी होगी?

जब आप 5 विकल्प में से कोई भी विकल्प/गोला नही भरेंगे तब ऐसे प्रश्न के प्रशन अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा।

 

गोला नही भरा तो क्या होगा?

राजस्थान कर्मचारी चयनबोर्ड के मुताबिक यदि अभ्यर्थी द्वारा 10% से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प/गोले का चयन नही किया गया तो उस अभ्यर्थी को परीक्षा हेतु अयोग्य माना जायेगा।

 

5 में से एक विकल्प/गोला आपने भरा है या नहीं उसे जांचने के लिए अभ्यर्थी को 10 मिनट का अधिक समय दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्ति के बाद पूरी OMR शीट वीक्षक को सौंपनी होगी। वीक्षक इसकी मूल प्रति को स्वयं के पास जमा कर कार्बन प्रति को सावधानीपूर्वक अलग करते हुए परीक्षार्थी को देंगे । इस कार्बन प्रति को परीक्षार्थी अपने साथ ले जा सकेगा। परीक्षा के अंतिम परिणाम/चयन प्रक्रिया पूर्ण होने तक परीक्षार्थी को इस कार्बन प्रति को सुरक्षित रखना होगा एवं बोर्ड द्वारा मांगे जाने पर प्रस्तुत करना होगा।

 

Official Press-Note

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं में अब से 5 विकल्प दिए जाएंगे। Latest update
PRESS-NOTE-RSMSSB-UPCOMING-EXAM-UPDATES-2023

old website- https://rsmssb.rajasthan.gov.in/page?menuName=Home
new website- https://rssb.rajasthan.gov.in/

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लिए गए इस फैसले को लेकर आपकी क्या प्रतिक्रिया है नीचे कॉमेंट करके बताएं?

Leave a comment